बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नगर के मोरी गेट क्षेत्र की गलियां तालाब का रूप ले चुकी हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़कों पर कई फीट तक भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बाद परेशान लोग अब वर्षा की मार झेल रहे हैं। बुधवार की दोपहर से प्रारंभ हुई वर्ष से लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली है, किंतु अब अत्यधिक वर्ष से लोगों का दिनचर्या अस्तव्यस्त हो रहा है। बाजार के अलावा सरकारी संस्थानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल सुबह से हो रही वर्षा के चलते स्कूलों में बच्चों की आवक कम रही जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर दिखाई दे रहा है। लगता हो रही वर्षा से पालि...