Bulandsehar News: अनिल कुमार शाही बने नए सीओ सिटी, कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में क्षेत्राधिकारी यातायात रहे अनिल कुमार शाही को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सीओ नगर (सीओ सिटी) बनाया गया है। एसएसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, क्षेत्राधिकारी अपराध/साइबर अपराध शशांक श्रीवास्तव को अब क्षेत्राधिकारी अनूपशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी रहे भरत कुमार सोनकर को अब क्षेत्राधिकारी यातायात, लाइन्स, अपराध एवं साइबर क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। थाना प्रभारियों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : अनिल कुमार शाही बने नए सीओ सिटी, कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.