Bulandsehar News: अनिल कुमार शाही बने खुर्जा सीओ, शोभित कुमार को यातायात की कमान
बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसके बाद क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार को खुर्जा सर्किल से हटाकर अब क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार शाही, जो अब तक क्षेत्राधिकारी यातायात का प्रभार संभाल रहे थे, को नई जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्राधिकारी खुर्जा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.