Bulandsehar News: अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली नजर क्षेत्र के दनकौर रोड स्थित बैंक शाखा के सामने गुरुवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भतीजे अंकित ने शव की पहचान मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी सुंदरलाल (53 वर्ष) के रूप में की। अंकित ने पुलिस को बताया कि सुंदरलाल घर में अकेले रहते थे। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मौत होने की आशंका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.