Bulandsehar News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला-फायरिंग के मामले में कार्रवाई की मांग
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और फायरिंग की गई। सोमवार को चांदपुर निवासी पीड़ित जाहिद ने कई अधिवक्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें शिकायतकर्ता जाहिद ने बताया कि करीब दो माह पूर्व वलीपुरा निवासी मुन्ना अपने पारिवारिक विवाद और बहन-भांजे की गुमशुदगी के सिलसिले में कानूनी सलाह लेने आया था। अधिवक्ता की सलाह पर उच्चाधिकारियों के निर्देश से मामले में गंगेरूआ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति जिला बदर भी किया जा चुका है। इसी प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा लापता पीड़िता को बरामद करने के निर्देश जारी होने पर अधिवक्ता ने मुवक्किल मुन्ना को सूचना दी थी। आरोप है कि 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.