बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: ग्राम सोहनपुर निवासी मरजीना पुत्री नूर मोहम्मद ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दहेज की मांग थाने में दर्ज रिपोर्ट में मरजीना ने बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार जावेद पुत्र जमील निवासी ग्राम सन्नौट थाना जहाँगीराबाद जिला बुलन्दशहर के साथ हुई थी। शादी में परिवार वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी में दिये गये दान दहेज से उसका पति जावेद, सास समीना देवर शहवाज, शाहरुख व अरबाज, ननद हिना व शमा खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाईकिल व काम के लिये एक lakh रुपये की मांग करते और ये सभी मिलकर गाली गलौज और मारपीट करते थे।

मारपीट और धमकी कई कई दिन तक उसे भूखा रखते थे औ...