बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के पहासू मार्ग पर झमका पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव बगराई निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम पाटरी में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम वह मजदूरी करने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान पहासू मार्ग पर झमका पुल के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी होने पर वृद्ध के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।कोट:-मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया...