बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: औद्योगिक क्षेत्र में साइकिल से घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर निवासी राकेश (55 वर्ष) मजदूरी करता था। रविवार की देर शाम वह मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान नेशनल हाईवे- 34 पर सांवली गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...