Bulandsehar News: अज्ञात युवक का शव नाले में मिला, फैली सनसनी
बुलंदशहर, नवम्बर 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मूंडाखेड़ा मार्ग स्थित आबदानगर के निकट सोमवार की सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। सोमवार की सुबह एक बच्चा नाले के किनारे कचरा बीन रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। उसके एक हाथ पर 'इकबाल' लिखा हुआ है। वहीं, शव की स्थिति देखकर उसके दो से तीन दिन पुराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.