Bulandsehar News: अच्छी खबर : 108.31 करोड़ रुपये की लागत से होगा पहासू-छतारी मार्ग का चौड़ीकरण
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: खुर्जा से पहासू होते हुए छतारी जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। शासन की ओर से करीब 108.31 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस कार्य को कराया जाएगा। वर्तमान में खुर्जा-छतारी मार्ग की चौड़ाई करीब सात मीटर है। चौड़ीकरण के बाद इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। खुर्जा से पहासू की दूरी करीब 34.665 किलोमीटर है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से राहगीरों को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। करीब 108.31 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन से मंजूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.