Bulandsehar News: अग्रसेन जयंती पर वैश्य समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नगर के मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे स्थित अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वैश्य और अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर महाराजा अग्रसेन को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद समाज की सुख-समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का 'एक ईंट, एक रुपया' का सिद्धांत समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अग्रसेन जयंती पर 'एक रुपया और एक ईंट' का दिया संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.