Bulandsehar News: अखंड ज्योति लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बीएसएफ के जवान की मौत, नौ घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: नवरात्र से पहले देवी मां की अखंड ज्योति लेने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार को नेशनल हाईवे-34 पर जुनैदपुर गांव के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की नई मंडी चौकी के अंतर्गत जसनावली खुर्द सरदारनगर निवासी बीएसएफ के जवान की मौत हो गयी। जबकि नौ अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव जसनावली खुर्द सरदारनगर के गुलवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली के झंडेवालान से मैया की अखंड ज्योति लेने जा रहे थे। एक ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली लगी हुई थी। इसी दौरान सिकंदराबाद क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.