बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार से शुरू हुआ कांवड़ मेला मंगलवार देर रात सकुशल संपन्न हो गया। तीन दिन तक चले मेले में गौमुख, हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर पहुंचे करीब ढाई लाख से अधिक शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद पुलिस-प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ मेले के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। कांवड़ मार्ग, पार्किंग स्थल, मंदिर परिसर और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी लगातार पैदल गश्त और भ्रमण करते रहे, जबकि अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे。 यह भी पढ़ें- कांवड़ियों ने 40 साल का रिकॉर्...