नई दिल्ली, मई 6 -- मई का महीना ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है। इस बार बुध ग्रह बहुत कम समय में लगातार तीन बड़े बदलाव करने वाले हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, बातचीत, पैसा और करियर का कारक माना जाता है। ऐसे में इसकी चाल बदलने का असर कई राशियों की जिंदगी पर देखने को मिल सकता है। खासकर कुछ राशियों के लिए यह समय पैसा, करियर और रिश्तों के मामले में राहत और नए मौके लेकर आ सकता है। ज्योतिष के मुताबिक 7 मई को बुध भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 मई को कृत्तिका नक्षत्र में जाएंगे और उसी दिन उनकी चाल भी बदल जाएगी। फिर 15 मई को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इतने कम समय में बुध के लगातार बदलाव को काफी खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका अच्छा असर खास तौर पर वृषभ, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों पर पड़ सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.