नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- वैशाख महीने की पूर्णिमा हर साल खास मानी जाती है, लेकिन जब बात बुद्ध पूर्णिमा की हो, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। यह दिन सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि बौद्ध परंपरा में भी उतना ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। वहीं वैष्णव परंपरा में उन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। इस बार 2026 में बुद्ध पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है। वजह है तिथि का दो दिन तक रहना। ऐसे में सही दिन जानना जरूरी हो जाता है, ताकि पूजा और व्रत सही समय पर किया जा सके।कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा 2026 हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल 2026 की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 1 मई 2026 की रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। चूंकि धार्मिक का...