जावेद मुस्तफा, फरवरी 11 -- यूपी पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को अब पुनर्मूल्यांकन परिणाम का इंतजार है। बड़ी संख्या में छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। विषम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम बीती 14 जनवरी को आया था और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 19 जनवरी से शुरू हो गए थे। विषम सेमेस्टर परीक्षा में मिले अंकों से 47607 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राएं अंसतुष्ट हैं। जिन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। प्रत्येक विषय के लिए छात्रों ने 500 रुपए पुनर्मूल्यांकन आवेदन के लिए शुल्क भरा है। पुनर्मूल्यांकन आवेदन 29 जनवरी तक हुए थे और परीक्षा शुल्क 31 जनवरी तक जमा किया गया था। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने 47607 छात्रों ने औसतन एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है। इन छात्रों ने कुल 731...