नई दिल्ली, मई 26 -- JAC Delhi 2026 Counselling: दिल्ली के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग (BTech) और आर्किटेक्चर (BArch) कोर्स में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आगामी 28 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होने जा रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इन 5 बड़े संस्थानों में मिलेगा दाखिला ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली काउंसलिंग के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ...