कार्यालय संवाददाता, जून 11 -- राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में बीटेक (सीएसई) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। संस्थान के एक सीनियर शिक्षक पर यह आरोप लगे हैं। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। मामले में व्हाट्सएप ग्रुप का एक आडियो चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना 'हिन्दुस्तान' वायरल आडियो चैट की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, बीटेक (सीएसई) के ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग यूजिंग सी-प्लस प्लस विषय की परीक्षा 29 मई 2026 को थी। आरोप है कि पांच मई 2026 को एक शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अनुमानित प्रश्नपत्र के नाम से 18 प्रश्नों का एक सेट साझा किया था। परीक्षा होने क...