नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- BTech vs BE : 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग करना चाह रहे बहुत से स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि बीटेक किया जाए या फिर बीई। स्टूडेंट्स बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) और बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) के बीच फर्क और समानता को लेकर अकसर कंफ्यूज रहते हैं। इन दोनों कोर्सेज को समान महत्व दिया जाता है। दोनों डिग्रियां एक जैसी लगती हैं। दोनों ही चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स हैं जिसमें 12वीं के बाद जेईई मेन या अन्य कोई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देकर एडमिशन लिया जा सकता है। दरअसल भारत में बहुत से विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग समेत आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स आदि विषयों की डिग्रियां देते हैं। जिस तरह से ये विश्वविद्यालय बैचलर ऑफ आर्ट्स को बीए और बैचलर ऑफ कॉमर्स को बीकॉम की डिग्री देते हैं उसी तरह से ये बैचलर...