अभिषेक कुमार, फरवरी 21 -- तेजी से बदलती तकनीक और उद्योग की जरूरतों को देखते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का फंडामेंटल कोर्स पढ़ाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में कंप्यूटर साइंस, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को इस पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जिसे आगे अन्य शाखाओं तक विस्तार देने की योजना है। एनआईटी के निदेशक प्रो. पीके जैन ने बताया कि वर्तमान समय में एआई, डेटा और ऑटोमेशन से जुड़ी तकनीकें हर क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में इंजीनियरिंग छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही इन तकनीकों की समझ देना जरूरी है, ताकि वे उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें। नए सत्र के लिए पाठ्यक्रम केंद्र स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.