लखनऊ, अगस्त 21 -- एकेटीयू ने बीटेक कोर्स के सेकेंड ईयर के तृतीय सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। ब्रांच परिवर्तन की प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी होगी। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग को छोड़कर प्रथम वर्ष पास कर तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट होने वाले विद्यार्थी ब्रांच परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्रांच में बदलाव संस्थान स्तर पर सख्ती से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। AKTU के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नागरिया ने कहा, "केवल उन्हीं छात्रों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में BTech प्रथम वर्ष के दोनों सेमेस्टर के सभी विषय पहली कोशिश में पास किए हैं।" ब्रांच परिवर्तन के लिए छात्रों के किसी भी विषय या सेमेस्टर में कोई कैरी-ओवर/बैक पेपर नहीं होना चा...