वरीय संवाददाता, मई 5 -- देश की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ( AICTE ) ने अब साल में दो बार दाखिले का प्रावधान किया है। नई व्यवस्था विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर तैयार की गई है, जिससे छात्रों को अधिक लचीलापन और अवसर मिल सके। इसके तहत अब इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के दो चरण होंगे, जिससे पारंपरिक एकल सत्र प्रणाली में बदलाव आएगा। नई व्यवस्था के अनुसार पहला प्रवेश चक्र जुलाई से अगस्त के बीच और दूसरा जनवरी से फरवरी के बीच आयोजित होगा।साल में दो बार एडमिशन लेना अनिवार्य नहीं हालांकि, यह अनिवार्य नहीं होगा कि सभी संस्थान दोनों सत्रों में दाखिला लें। तकनीकी संस्थान अपनी सुविधा, संसाधनों और खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर यह तय कर सकेंगे कि वे एक या दोनों सत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.