पटना, जून 10 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला होगा। इस वर्ष संस्थान में कुल 1023 सीटों पर दाखिला होगा, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 980 थी। यानी इस बार संस्थान में 43 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। इसका सबसे अधिक लाभ बिहार के विद्यार्थियों को मिलेगा, क्योंकि एनआईटी पटना में होम स्टेट कोटे के तहत करीब 50 प्रतिशत सीटें बिहार के छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं। यह भी पढ़ें- IIT में शुरू हुए नए BTech कोर्स, JoSAA विकल्प भरने से पहले जान लें ये बातेंबीटेक+एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं एनआईटी पटना ने इस बार तीन प्रमुख पांच वर्षीय डुअल डिग्री (बीटेक+एमटेक) कार्यक्रमों में सीटों की संख्या दोगुनी से अधिक कर दी है। मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी व म...