BTech : एक और IIT की घोषणा, JEE एडवांस्ड में टॉप 1000 रैंक पाने वाले 10 छात्रों की फीस होगी माफ
नई दिल्ली, जून 5 -- आईआईटी कानपुर के बाद आईआईटी धनबाद ने भी जेईई एडवांस्ड टॉपरों को संस्थान में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर एक अहम योजना की घोषणा की है। आईआईटी आईएसएम धनबाद ने जेईई एडवासं 2026 के शीर्ष रैंकधारकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया है। कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 1000 तक रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से यहां प्रवेश लेने वाले शीर्ष 10 छात्रों को पूर्ण ट्यूशन फीस माफी (फुल ट्यूशन फीस वेवर) प्रदान की जाएगी। संस्थान ने जेईई एडवांस्ड 2026 के सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आईआईटी आईएसएम से जुड़ने का आमंत्रण दिया है। 8 जून को दिन के 11.15 बजे ऑनलाइन ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्रों और अभिभावकों को संस्थान के शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध सुविधाओं, छात्र जीवन और कॅरियर अवसरों की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.