कार्यालय संवाददाता, अगस्त 18 -- एकेटीयू में सत्र 2026-27 के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों को शाखा बदलने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने संस्थानों को शाखा परिवर्तन की प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित प्रारूप जारी कर दिया है। इसके तहत संस्थान स्तर पर योग्यता क्रम के आधार पर शाखा परिवर्तन किया जाएगा। एकेटीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि बीटेक में शाखा परिवर्तन के लिए उन्हीं छात्रों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने सत्र 2025-26 में बीटेक प्रथम वर्ष की दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं सभी पेपर पहले प्रयास में उत्तीर्ण की हों। साथ ही छात्र के किसी भी सेमेस्टर या विषय में कैरी ओवर पेपर नहीं होना चाहिए। विश्वविद्यालय के जारी प्रमाणपत्र प्रारूप में संस्थान के प्रधानाचार्य या निदेशक को इन शर्तों की जांच कर प्रमाणित करना होगा। विश्वविद्या...