नई दिल्ली, मार्च 13 -- JEE Main NIT BTech Cut off : जेईई मेन 2026 के सेशन 1 के रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स में यह जानने की उत्सुकता है कि उन्हें प्राप्त परसेंटाइल में कौन सा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सकता है। भारत में कुल 31 एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) हैं जो जेईई मेन रैंक के आधार पर बीई/बीटेक और इंटीग्रेटेड बीटेक कोर्सेज में दाखिला देते हैं। इन एनआईटी संस्थानों में जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए एडमिशन मिलता है। आमतौर पर स्टूडेंट्स आईआईटी के बाद एनआईटी संस्थानों को विकल्प चुनते हैं। यहां का पैकेज अच्छा रहता है। प्लेसमेंट के चांस भी ज्यादा रहते हैं। इंजीनियरिंग रैंकिंग में एनआईटी त्रिची 9वें पायदान पर रहा था। इससे यह टॉप 10 रैंकिंग में शामिल होने वाला अकेला गैर आईआईटी संस्थान बन गया था। इससे आप एनआईटी संस्थानों की अहमियत का अंद...