नई दिल्ली, जून 1 -- Bihar BTech Admission 2026: बिहार में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब बिहार के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे दूसरे राज्यों के मेधावी छात्रों के लिए भी खोल दिए गए हैं। राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब 10 प्रतिशत सीटें दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। बिहार इंजीनियरिंग विवि (BEU) इसी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही इस नई आरक्षण व्यवस्था को लागू करने की पूरी तैयारी कर रहा है।सीटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी: अब कुल 14,000 सीटें उपलब्ध बिहार के छात्रों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि राज्य में इंजीनियरिंग की कुल सीटों में भी बंपर इजाफा किया गया है। नए इंज...