पटना, जुलाई 20 -- BSUSC Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राज्य के नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों में संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए इंटरव्यू का विषयवार एवं कोटिवार कटऑफ जारी कर दिया है। आयोग ने छह विषयों इतिहास, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी और अर्थशास्त्र के लिए साक्षात्कार में शामिल होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं।हिंदी और राजनीति विज्ञान में सबसे भीषण मुकाबला जारी कटऑफ से स्पष्ट है कि हिंदी और राजनीति विज्ञान विषयों में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सामान्य (यूआर) वर्ग में हिंदी का कटऑफ 69.9 अंक के साथ सबसे अधिक रहा। वहीं इतिहास 68.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजनीति विज्ञान 68 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। समाजशास्त...