नई दिल्ली, जुलाई 16 -- BSUSC Bihar Assistant Professors Vacancy 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने नवगठित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की संशोधित वैकेंसी की अधिसूचना जारी कर दी है। पदों की संख्या घटाकर अब 2532 कर दी गई है। आयोग ने बुधवार को जारी आदेश में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त संशोधित अधियाचना के आधार पर छह विषयों की रिक्तियों में बदलाव किया गया है। आयोग ने इससे पहले 30 जुलाई 2026 अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में 3,687 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई 2026 को विवि एवं विषयवार भेजे गए रोस्टर के आधार पर आयोग ने रिक्तियों में बदलाव किया है।छह विषयों में 422-422 पद संशोधित अधिसूचना ...