पटना, फरवरी 18 -- बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि कि शिक्षा विभाग में परिचारी के पद पर 45 हजार भर्ती की जाएगी। साथ ही सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद पर 935 नियुक्तियां भी जल्द होंगी। विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन उन्होंने कहा कि परिचारी और विद्यालय कार्यालय सहायक की नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग से होगी। मिथिलेश तिवारी के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली है। इसके बाद विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तब कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परिचारी या लिपिकों की बहाली होगी। वैसे अनुकंपा के आधार पर इन पदों पर पांच हजार से अधिक बहाली हुई है। समीक्षा के बाद और बहाल किए जाएंगे। विशेष शिक्षकों की वरीयता उनकी सेवा शुरू होने के दिन से ही तय होगी। अजय कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.