अभिषेक कुमार, जुलाई 8 -- बिहार की कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं लंबित होने से 75 हजार से अधिक वैकेंसी अटकी हुई हैं। इससे करीब एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं। इनमें कई परीक्षाओं के लिए आवेदन लिये जा चुके हैं तो कुछ के लिए आवेदन लिया जाना है। इनमें बिहार कर्मचारी चयन आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली बड़ी रिक्तियां अटकी हैं। शिक्षा विभाग से स्पष्ट निर्देश नहीं आने से टीआरई 4 की रिक्ति रुकी है। यह दो साल से अटकी हुई है। बीपीएससी ने टीआरई 4 के लिए 46980 रिक्तियां निकाली थीं। इसका विज्ञापन नहीं निकला।इंटर लेवल सेकेंड भर्ती बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से तीन साल से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level ) के लिए आवेदन लिया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा की तिथि अब तक निर्धारित नहीं है। व...