संवाददाता, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम में 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ और बलिया समेत प्रदेश में उमाशंकर सिंह के अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उमाशंकर सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। लखनऊ के गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है। मिली जानकारी के अनुसाार इनकम टैक्स की टीम उमाशंकर सिंह के घर-दफ्तर से कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ भारी फोर्स भी मौके पर मौजूद है। उमाशंकर सिंह यूपी के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। वह इस चुनाव में बसपा के टिकट पर कामयाब होने वाले उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.