नई दिल्ली, मई 28 -- BSNL JTO Recruitment 2026: टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बहुत ही शानदार और बड़ा अवसर निकाला है। बीएसएनएल ने 'जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर' (JTO) के पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न सर्किलों में कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की सीधी नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र इंजीनियरिंग स्नातक बिना किसी देरी के तय तारीख से अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 जून 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026 आवेदन सुधार : 4 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक लिखित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि: अग...