नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो BSNL का एक खास ऑफर आपका ध्यान खींच सकता है। BSNL की ओर से X पर जारी किए गए प्रमोशनल प्लान में सिर्फ 51 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी देने का दावा किया गया है। इस ऑफर में रोज 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा बताया गया है। इतना ही नहीं, X पर दिख रहे पोस्टर में Free SIM भी शामिल होने की बात कही गई है। खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ नए यूजर्स उठा सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है, यानी 28 दिनों की पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB तक डेटा मिल सकता है, अगर हर दिन पूरा डेटा इस्तेमाल किया जाए। BSNL के 51 रुपए वाले इस ऑफर प्लान में मिलेंगे ये फायदे BSNL के इस प्लान में 51 रुपए खर्च करके ग्राहक को 28 दिनों तक कनेक्टिवि...