नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase Online Form: बिहार के सरकारी स्कूलों में स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा के पांचवें चरण (5th Phase) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 दिसंबर 2025 (दोपहर से) आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जनवरी 2026 परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 9 जनवरी 2026 परीक्षा की तिथि: जल्द हीआवेदन शुल्क इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एक समान शुल्क निर्धारित किया है। सभी कैटेगरी के लिए (General, BC, EBC, EWS, SC, ST, PWD) आवेदन शुल्क 1100 रुपये है...