नई दिल्ली, फरवरी 9 -- BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया खास तौर पर सत्र 2025 27 और 2024 26 के सेकेंड ईयर छात्रों के लिए है। बोर्ड का कहना है कि आधिकारिक पोर्टल 9 फरवरी 2026 से खोल दिया जाएगा, जहां छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और फीस ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। D.El.Ed कोर्स बिहार ही नहीं, पूरे देश में प्राथमिक शिक्षक बनने की नींव माना जाता है। इस कोर्स के जरिए छात्रों को पढ़ाने के आधुनिक तरीके, क्लासरूम संभालने की कला और बच्चों को समझकर पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है।BSEB D.El.Ed Exam 2026: कब तक भरे ...