पटना, मार्च 20 -- BSEB Bihar Board 10th , 12th Result 2026 : साल भर की कड़ी मेहनत, रातों की नींद कुर्बान करके की गई पढ़ाई और इम्तिहान के भारी तनाव के बाद अब वक्त आ गया है उस घड़ी का जिसका बिहार के लाखों छात्र छात्राओं और उनके वालिदैन (माता पिता) को बेसब्री से इंतजार रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजों की। वो पल अब बेहद करीब आ चुका है जब करीब 28 लाख से ज्यादा धड़कनें एक साथ तेज हो जाएंगी, क्योंकि बिहार बोर्ड जल्द ही साल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर चुका है। कॉपियों के मूल्यांकन का काम मुकम्मल हो चुका है और अब बस रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी उन लाखों होनहार छात्रों में से एक हैं जिन्होंने इ...