हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 25 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। बिहार बोर्ड ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरा जाएगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। इंटर का परीक्षा फॉर्म वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म वेबसाइट exam.biharboardonline.org के माध्यम से शिक्षण संस्थान के प्रधान भरेंगे।यहां जानें फॉर्म भरने के नियम1. महत्वपूर्ण तिथियां -सूचीकरण प्रमाण पत्र और परीक्षा फॉर्म डाउनलोड करने क...