नई दिल्ली, मार्च 13 -- बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां मुजफ्फरपुर जिले के मूल्यांकन केन्द्रों से बिहार विद्यालय परीक्षा समति (बीएसईबी) को वापस की गई हैं। इनमें कई कॉपियां बिना जांचें तो कई बिना डाटा इंट्री के ही वापस की गई हैं। बारकोड नहीं रहने के कारण इन कॉपियों को बोर्ड को वापस किया गया है। गुरुवार देर शाम जिले में मैट्रिक कॉपी की जांच पूरी कर ली गई। जिले में छह मूल्यांकन केन्द्रों पर चार लाख कॉपियां जांची गईं। मैट्रिक कॉपी जांच को लेकर 13 फरवरी तक बोर्ड की ओर से तिथि निर्धारित है। 600 तक एक केन्द्र पर बिना बारकोड के कॉपियां मिली हैं। ऐसे में इन कॉपियों को बोर्ड को वापस कर दिया गया है। विद्या बिहार स्कूल केन्द्र पर 631 कॉपियां बिना डाटा इंट्री के ही वापस की गई हैं। अधिकारियों का कहना कि कोडिंग के दौरान एक पूरा बंडल ही मिस कर दिया गय...