नई दिल्ली, मार्च 30 -- BSEB 10th Result 2026 Sarkari Naukri: बिहार बार्ड 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं के बाद कई छात्र आगे की पढ़ाई के लिए इंटरमीडिएट में एडमिशन लेते हैं। लेकिन कई छात्र 10वीं पास के पास नौकरी की तलाश में निकल जाते हैं। सरकारी नौकरी की बात करें, तो कई गवर्नमेंट जॉब्स में 12वीं या ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई जरूरी होती है। लेकिन 10वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी में कम अवसर नहीं है। बताते चलें कि 10वीं पास के लिए बिहार समेत कई राज्य सरकारों के विभाग और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों निकलती हैं। इनमें क्लर्क व एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद प्रमुख होते हैं। इंडियन आर्मी व सशस्त्र बलों में सिपाही व पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए भी 10वीं पास आवेदन करते हैं। अगर आपने 10वीं पास कर ली...