पटना, मार्च 29 -- बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शनिवार को सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बोर्ड कार्यालय में संभावित टॉपर्स का साक्षात्कार और सत्यापन किया गया। इसमें सिमुलतला जमुई, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत अन्य जिलों के टॉपर शामिल हुए। सत्यापन के साथ ही 30 मार्च को परिणाम घोषित होने की संभावना है। यदि इस दिन परिणाम जारी नहीं हुआ तो 31 को घोषित होगा। मालूम हो कि मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा हर साल संभावित टॉपर्स को बुलाकर उनका साक्षात्कार लिया जाता है। इसके बाद परिणाम को अंतिम रूप देकर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है। वहीं शुक्रवार देर शाम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर '28 मार्च को दोपहर 1:30 बजे मैट्रिक का परिणाम जारी होगा' संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.