नई दिल्ली, जून 7 -- UP CNET 2026 UP BSc Nursing Entrance Exam: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 शनिवार को राजधानी लखनऊ में पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। लखनऊ के 53 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेक निगरानी के बीच इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। नर्सिंग क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए अब सबसे बड़ा सवाल इसके नतीजों को लेकर है। नर्सिंग एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी और सीनेट-2026 का परीक्षा परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।97.65% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा परीक्षा न...