नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- BSA Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक - Scrambler 650 को लॉन्च कर दिया है। यह गोल्ड स्टार 650 के बाद कंपनी की लाइनअप का दूसरा मॉडल है। इसकी टक्कर रॉयल एनफील्ड बियर 650 से है। स्क्रैम्बलर 650 की कीमत 3.25 लाख रुपये से से 3.41 लाख (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक हैं। कंपनी की यह नई मोटरसाइकिल सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन के साथ आती है और 45 हॉर्सपावर ऑफर करती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में।इंजन और हार्डवेयर बीएसए स्क्रैम्बलर 650 में आपको गोल्ड स्टार 650 वाला इंजन मिलेगा। यानी इसमें कंपनी 652 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन ऑफर कर रही है। यह 6,500 rpm पर 45 हॉर्सपावर और 4000 rpm पर 55 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। गोल्ड स्टार 650 वाले...