नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- BSA मोटरसाइकिल्स यूरोपीय बाजारों में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्लान बना रहा है। खासकर UK में कंपनी ने अपनी मौजूदगी मजबूत करने के इरादे से BSA मोटरसाइकिल्स ने EICMA 2026 में तीन नई बाइक्स पेश की हैं। इनमें नई जोड़ी गई बैंटम स्क्रैम्बलर 350, बैंटम बॉबर 350 और थंडरबोल्ट 350 का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन शामिल है। इन्हें मुख्य रूप से शुरुआती राइडर्स, लाइफस्टाइल राइडर्स और शहर में डेली सफर करने वालों को ध्यान में रखकर लाई गई हैं। ये 2027 तक यूरोपीय बाजारों के बिक्री के लिए आ सकती है। हालांकि, इनकी लॉन्च की कोई पक्की तारीख अभी नहीं बताई गई है। अभी यह भी साफ नहीं है कि इन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। BSA ने यूरोप में अपनी मौजूदा बाइक्स के लिए नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।BSA बैंटम स्क्रैम्बलर 350 रेट्रो स्टाइल वाली ...