BRICS समिट से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, एक रात का किराया 14 लाख तक पहुंचा, पूरी रेट लिस्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारत पहली बार 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है। इसके लिए दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधिमंडलों और अन्य मेहमानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इस आयोजन से पहले राजधानी के कई बड़े पांच सितारा होटल प्रमुख तारीखों पर पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि जिन होटलों में कमरे उपलब्ध हैं, वहां किराया कई गुना तक बढ़ गया है। कुछ होटलों में एक रात का किराया 2.5 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है।ताज महल होटल में 14.45 लाख तक पहुंचा रेट दिल्ली के प्रमुख लग्जरी होटलों में शामिल ताज महल होटल में 11 और 12 सितंबर के लिए कमरे उपलब्ध नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सितंबर के लिए कमरे की शुरुआती कीमत करीब 71,400 रुपये प्रति रात थी, जबकि सबसे महंगा विकल्प करीब 14.45 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गया। वहीं ताज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.