नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- 12-13 सितंबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने बड़ी उलझन पैदा कर दी है। चीनी विद्श मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। विदे्श मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उनके पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या चीनी नेता इस हफ़्ते भारत में होने वाले ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे, तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, "आपके सवाल के बारे में, मेरे पास अभी देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।" चीनी सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' की ओर से X पर यह बयान तब आया जब ऐसी खबरें थीं कि सालाना ब्रिक्स समिट के लिए शी जिनपिंग के इस वीकेंड दिल्ली में होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...