BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस की सरकारी कर्मचारियों को एडवाइजरी
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिल्ली पुलिस ने तीन दिन चलने वाले ब्रिक्स समिट के बीच टेक्नॉलजी से जुड़े काम करने वाले सरकारी अधिकारियों और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए साइबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में संभावित साइबर अटैक, फिशिंग की कोशिशों और गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवाइजरी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी की गई है जिसपर एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (आईएफएसओ) संजय भाटिया ने हस्ताक्षर किए हैं। इस एडवाइजरी में सरकारी विभाग में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के बड़े स्तर पर इस्तेमाल और राष्ट्रीय राजधानी में विदेशी मेहमानों और डेलिगेशन की मौजूदगी के दौरान संभावित साइबर खतरों का जिक्र किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बैंक खुलेंगे या नहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.