पीटीआई, सितम्बर 11 -- BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स समिट को देखते हुए 12 सितंबर की शाम को कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पाबंदियां रात 8 बजकर 15 मिनट से रात 11 बजे तक लागू रहेंगी। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली और उसके आस-पास ट्रैफिक की आवाजाही को रेगुलेट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफिक एडवाइजरी मैप के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाली कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही को कंट्रोल किया जाएगा, वहीं भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आस-पास के इलाके को प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है। मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा जाएगा, वाहन चालकों को सलाह दी गई है वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित इलाके...