BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में बड़ी बैठक, इन चार मुद्दों पर होगा फोकस
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 18 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। भारत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, वनीकरण और जंगल की आग का प्रबंधन, पर्यावरण खतरों से निपटने के लिए सर्कुलर इकॉनोमी और अनुकूल उपायों पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से रविवार को कहा गया कि पर्यावरण मंत्रियों की बैठक से पहले 17 अगस्त को पर्यावरण कार्य समूह व जलवायु परिवर्तन एवं टिकाऊ विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अफसरों की बैठक होगी। यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम 'सुदृढशीलता, नवाचार, सहयोग व सतत विकास के अंतर्गत आयोजित होगा। पर्यावरण सहयोग और सतत विकास के प्रति ब्रिक्स सदस्य देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता तय करने पर चर्चा होगी। इसके बाद साझा बयान भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.