BRICS में पुतिन-जिनपिंग से मिलने से पहले PM मोदी ने कर दी तारीफ, लिखा- हमेशा सज्जनों से ही.
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित भारत आए ब्रिक्स के अन्य नेताओं की तारीफ की है। पीएम मोदी ने एक श्लोक के जरिए संदेश दिया है कि हमेशा अच्छे और सज्जन लोगों की संगति में ही रहना चाहिए। वहीं पीएम ने यह भी लिखा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सम्मेलन में अलग अलग मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS समिट के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।" इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक श्लोक भी साझा किया। उन्होंने लिखा, सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.